Get App

पीसी ज्वेलर के मुनाफे में 36.6% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में पीसी ज्वेलर का मुनाफा 36.6 फीसदी बढ़कर 109.3 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 06, 2015 पर 1:01 PM
पीसी ज्वेलर के मुनाफे में 36.6% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में पीसी ज्वेलर का मुनाफा 36.6 फीसदी बढ़कर 109.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में पीसी ज्वेलर का मुनाफा 80 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में पीसी ज्वेलर की आय 40.4 फीसदी बढ़कर 1821.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में पीसी ज्वेलर की आय 1298 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में पीसी ज्वेलर का एबिटडा 126 करोड़ रुपये से बढ़कर 204 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में पीसी ज्वेलर का ऑपरेटिंग मार्जिन 9.7 फीसदी से बढ़कर 11.2 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें