Get App

फिर से भारत आएगी मासेराती, मुंबई में ऑफिस

इटली की सुपर लग्जरी स्पोर्ट्स कार बनाने वाली कंपनी मासेराती फिर से भारत में आने की तैयारी कर रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 10, 2015 पर 9:45 AM
फिर से भारत आएगी मासेराती, मुंबई में ऑफिस

इटली की सुपर लग्जरी स्पोर्ट्स कार बनाने वाली कंपनी मासेराती फिर से भारत में आने की तैयारी कर रही है। कंपनी इसके लिए सेल्स और मार्केटिंग ऑफिस देश में खोलने जा रही है। भारत में पहली बार ये कार कंपनी श्रेयांस के साथ मिल कर 2011 में अपने प्रोडक्ट लॉन्च की थी। लेकिन कुछ समय के बाद डीलर और कंपनी में मतभेद की वजह से मासेराती कारें यहां पर बिकनी बंद हो गई थी।

मासेराती आने वाले 2-3 महीनों में कंपनी अपना शोरूम खोल देगी। कंपनी ने इसके लिए मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरू में शोरूम खोलेगी। और माना जा रहा है कि अगले साल होने वाले ऑटो एक्सपो में अपने पूरे प्रोडक्ट को भी शोकेस करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें