Get App

फ्लिटकार्ट का 2 दिन का फैशन सेल

देश के सबसे बड़े ऑनलाइन रिटेलर फ्लिपकार्ट ने आज से फिर से 2 दिनों के लिए सेल लगाई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 13, 2015 पर 1:34 PM
फ्लिटकार्ट का 2 दिन का फैशन सेल

अगर आप 4 महीने पहले फ्लिपकार्ट की सेल का फायदा उठाने से चूक गए तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। देश के सबसे बड़े ऑनलाइन रिटेलर फ्लिपकार्ट ने फिर से 2 दिनों के लिए एक ऐसी ही सेल लगाई है जो आज से शुरू हो गई है। कंपनी का दावा है कि करीब 3 लाख प्रोडेक्ट पर कम से कम 55 फीसदी की छूट मिलेगी। इन प्रोडेक्ट्स में कपड़े, फुटवेयर, इलेक्ट्रोनिक आइटम शामिल हैं। फ्लिपकार्ट पर आज से शुरू हुए इस शॉपिंग महाकुंभ में सभी बड़े ब्रैंड आपको मिल जाएंगे।

यही नहीं अगर आपके पास एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो आपको 10 फीसदी ज्यादा डिस्काउंट मिलेगा। हालांकि भारी डिस्काउंट के चलते कंपनियों की स्ट्रेटजी पर सवाल उठ रहे हैं। इसमें कंज्यूमर तो जाहिर तौर पर फायदा होता है लेकिन पीडब्ल्यूसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक अब तक ऑनलाइन रिटेलर्स को 1000 करोड़ रुपये का घाटा हो चुका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें