Get App

बजाज फाइनेंस का मुनाफा 18 फीसदी बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में बजाज फाइनेंस का मुनाफा 18 फीसदी बढ़कर 197 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 14, 2014 पर 2:05 PM
बजाज फाइनेंस का मुनाफा 18 फीसदी बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में बजाज फाइनेंस का मुनाफा 18 फीसदी बढ़कर 197 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में बजाज फाइनेंस का मुनाफा 167 करोड़ रूपये था।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में बजाज फाइनेंस की कुल आय 28.1 फीसदी बढ़कर 1,232 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में बजाज फाइनेंस की कुल आय 961.6 करोड़ रूपये थी।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में बजाज फाइनेंस की ब्याज आय 19.9 फीसदी बढ़कर 698 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में बजाज फाइनेंस की ब्याज आय 582 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर बजाज फाइनेंस के ग्रॉस एनपीए 1.13 फीसदी से बढ़कर 1.41 फीसदी हो गए हैं। तिमाही दर तिमाही आधार पर बजाज फाइनेंस के नेट एनपीए 0.27 फीसदी से बढ़कर 0.48 फीसदी हो गए हैं।

30 सितंबर 2014 तक बजाज फाइनेंस का कैपिटल एडेक्वेसी रेशियो 19.3 फीसदी रहा। बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व से बजाज फिन सॉल्यूशंस को खरीदेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें