Get App

बैंक ऑफ बड़ौदा का मुनाफा 22.8% घटा

तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा का ग्रॉस एनपीए 3.72 फीसदी से बढ़कर 4.13 फीसदी हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 30, 2015 पर 11:00 AM
बैंक ऑफ बड़ौदा का मुनाफा 22.8% घटा

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा का मुनाफा 22.8 फीसदी घटकर 1052 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा का मुनाफा 1362 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्याज आय 4 फीसदी बढ़कर 3460 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्याज आय 3328 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा का ग्रॉस एनपीए 3.72 फीसदी से बढ़कर 4.13 फीसदी हो गया है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा का नेट एनपीए 1.89 फीसदी से बढ़कर 2.07 फीसदी हो गया है।

रुपये में बैंक ऑफ बड़ौदा के एनपीए पर गौर करें तो तिमाही आधार पर पहली तिमाही में ग्रॉस एनपीए 16261 करोड़ रुपये से बढ़कर 17274 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा का नेट एनपीए 8069 करोड़ रुपये से बढ़कर 8470 करोड़ रुपये हो गया है।

तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा की प्रोविजनिंग 1817.5 करोड़ रुपये से घटकर 600 करोड़ रुपये रही। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा का कैपिटल एडेक्वेसी रेश्यो 12.6 फीसदी से घटकर 11.98 फीसदी रहा। 30 जून 2015 तक बैंक ऑफ बड़ौदा का प्रोविजन कवरेज रेश्यो 64.94 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें