Get App

भारतीय बाजार में मासेराती की फिर से एंट्री

इटली की सुपर लग्जरी स्पोर्ट्स कार बनाने वाली कंपनी मासेराती फिर से भारत में एंट्री कर रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 16, 2015 पर 9:35 AM
भारतीय बाजार में मासेराती की फिर से एंट्री

इटली की सुपर लग्जरी स्पोर्ट्स कार बनाने वाली कंपनी मासेराती फिर से भारत में एंट्री कर रही है। 2013 में डीलरशिप समस्याओं के कारण मासेराती को भारत से वापस जाना पड़ा था। कंपनी फिएट क्रिसलर ऑटोमोबाइल्स इंडिया यानि एफसीएआई के साथ मिलकर भारत में अपना बिजनेस चलाएगी।

कंपनी इस साल की तीसरी तिमाही में दिल्ली, मुंबई और बंगलुरु में तीन डीलरशिप की शुरुआत करेगी। मासेराती इस साल सिर्फ 100 से कम गाड़ियों को बेचने का लक्ष्य रख रही है। कंपनी 4 मॉडल क्वाट्रोपोर्टे, घिबली, ट्युरिज्मो और ग्रानकैब्रियो को भारत में बेचेगी। सभी गाड़ियों की कीमत 1.1 करोड़ से 2.2 करोड़ के बीच है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें