भारती एयरटेल ने देश में 4जी नेटवर्क में विस्तार के लिए ओज्युरे वायरलेस को खरीद लिया है। कंपनी ने ओज्युरे वायरलेस की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार किया है। हालांकि भारती ने सौदे की रकम का ऐलान नहीं किया है। इस सौदे के बाद ओज्युरे वायरलेस में फ्रांस टेलीकॉम ने अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है।
