Get App

भारती एयरटेलः मुनाफा 4%, आय 1.6% बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में भारती एयरटेल का मुनाफा 4 फीसदी बढ़कर 1437 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 04, 2015 पर 4:40 PM
भारती एयरटेलः मुनाफा 4%, आय 1.6% बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में भारती एयरटेल का मुनाफा 4 फीसदी बढ़कर 1437 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में भारती एयरटेल का मुनाफा 1383 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में भारती एयरटेल की आय 1.6 फीसदी बढ़कर 23217 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में भारती एयरटेल की आय 22845 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में भारती एयरटेल का एबिटडा तिमाही आधार पर 1 फीसदी बढ़कर 7785.7 करोड़ रुपये हो गया है। इससे पिछली तिमाही में भारती एयरटेल का एबिटडा 7705 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में भारती एयरटेल को अफ्रीका कारोबार से 6827.6 करोड़ रुपये की आय हुई है। वहीं इसी दौरान अफ्रीका कारोबार का एबिटडा 1495 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में भारती एयरटेल का अफ्रीका एबिटडा मार्जिन 21.9 फीसदी हो गया है।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में भारती एयरटेल का इंडिया एआरपीयू तिमाही आधार पर 198 रुपये से बढ़कर 202 रुपये हो गया है। वहीं तीसरी तिमाही में भारती एयरटेल के अफ्रीका कारोबार के एआरपीयू 5.1 डॉलर रहे हैं।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में भारती एयरटेल का एबिटडा मार्जिन 33.50 फीसदी हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में भारती एयरटेल का एबिटडा मार्जिन 33.72 फीसदी रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में भारती एयरटेल को 292.1 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कंसोलिडेटेड घाटा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें