Get App

भारती एयरटेल के मुनाफे पर दबाव की आशंका

आज बाजार की नजर दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के नतीजों पर रहने वाली है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 04, 2015 पर 8:36 AM
भारती एयरटेल के मुनाफे पर दबाव की आशंका

आज बाजार की नजर दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के नतीजों पर रहने वाली है। आवाज़ अनुमान के मुताबिक तीसरी तिमाही में भारती एयरटेल की आय 2.5 फीसदी तक बढ़ेगी, लेकिन फॉरेक्स घाटे के चलते मुनाफे पर दबाव की आशंका है।

सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में भारती एयरटेल का मुनाफा 0.4 फीसदी बढ़कर 1389 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में भारती एयरटेल का मुनाफा 1383.2 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में भारती एयरटेल की आय 2.6 फीसदी बढ़कर 23432 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में भारती एयरटेल की आय 22845.2 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में भारती एयरटेल का एबिटडा 7705.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 7897 करोड़ रुपये रह सकता है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में भारती एयरटेल का एबिटडा मार्जिन 33.72 फीसदी पर सपाट रहने का अनुमान है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें