Get App

मई में अशोक लेलैंड की बिक्री 40% बढ़ी

इस साल मई में अशोक लेलैंड ने कुल 9294 गाड़ियां बेची हैं। साल 2014 के मई महीने में अशोक लेलैंड ने 6632 गाड़ियां बेची थी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 01, 2015 पर 2:03 PM
मई में अशोक लेलैंड की बिक्री 40% बढ़ी

मई महीने में अशोक लेलैंड की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर मई में अशोक लेलैंड की बिक्री 40 फीसदी बढ़ी है। इस साल मई में अशोक लेलैंड ने कुल 9294 गाड़ियां बेची हैं। साल 2014 के मई महीने में अशोक लेलैंड ने 6632 गाड़ियां बेची थी।

साल दर साल आधार पर मई में अशोक लेलैंड की लाइट कमर्शियल व्हीकल की बिक्री 37 फीसदी बढ़कर 2402 यूनिट रही। साल 2014 के मई महीने में अशोक लेलैंड की लाइट कमर्शियल व्हीकल की बिक्री 1748 यूनिट रही थी।

साल दर साल आधार पर मई में अशोक लेलैंड की मीडियम एंड हैवी कमर्शियल व्हीकल की बिक्री 41 फीसदी बढ़कर 6892 यूनिट रही। साल 2014 के मई महीने में अशोक लेलैंड की मीडियम एंड हैवी कमर्शियल व्हीकल की बिक्री 484 यूनिट रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें