Get App

मई में बजाज ऑटो की बिक्री 2% घटी

इस साल मई में बजाज ऑटो ने कुल 3.45 लाख गाड़ियां बेची हैं। मई 2014 में कंपनी ने 3.51 लाख गाड़ियां बेची थी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 02, 2015 पर 10:23 AM
मई में बजाज ऑटो की बिक्री 2% घटी

मई महीने में बजाज ऑटो की बिक्री में मामूली गिरावट देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर मई में बजाज ऑटो की बिक्री 2 फीसदी घट गई है। इस साल मई में बजाज ऑटो ने कुल 3.45 लाख गाड़ियां बेची हैं। साल 2014 के मई महीने में बजाज ऑटो ने 3.51 लाख गाड़ियां बेची थी।

साल दर साल आधार पर मई में बजाज ऑटो की बाइक बिक्री 3.13 लाख यूनिट से 4 फीसदी घटकर 3.02 लाख यूनिट रही। सालाना आधार पर मई में बजाज ऑटो का एक्सपोर्ट 1.56 लाख यूनिट से 2 फीसदी बढ़कर 1.59 लाख यूनिट रहा। सालाना आधार पर मई में बजाज ऑटो की 3-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 38416 यूनिट से 13.4 फीसदी बढ़कर 43576 यूनिट रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें