Get App

मई में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 3% घटी

इस साल मई में एमएंडएम ने कुल 36706 गाड़ियां बेची हैं। मई 2014 में कंपनी ने 37869 गाड़ियां बेची थी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 01, 2015 पर 3:14 PM
मई में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 3% घटी

मई महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री पर ब्रेक लग गया है। साल दर साल आधार पर मई में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 3 फीसदी घट गई है। इस साल मई में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल 36706 गाड़ियां बेची हैं। साल 2014 के मई महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 37869 गाड़ियां बेची थी।

महिंद्रा एंड महिंद्रा की ट्रैक्टर बिक्री में भी गिरावट दर्ज की गई है। साल दर साल आधार पर मई में महिंद्रा एंड महिंद्रा की ट्रैक्टर बिक्री 23940 यूनिट से 20 फीसदी घटकर 19257 यूनिट रही। वहीं सालाना आधार पर मई में महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू बाजार में ट्रैक्टर बिक्री 23132 यूनिट से 21 फीसदी घटकर 18245 यूनिट रही। लेकिन मई में महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टरों का एक्सपोर्ट 808 यूनिट से 25 फीसदी बढ़कर 1012 यूनिट रहा।

हालांकि सालाना आधार पर मई में महिंद्रा एंड महिंद्रा का एक्सपोर्ट 2370 यूनिट से 41 फीसदी बढ़कर 3337 यूनिट रहा। लेकिन सालाना आधार पर घरेलू बाजार में कुल बिक्री 35499 यूनिट से 6 फीसदी घटकर 33369 यूनिट रही।

सालाना आधार पर मई में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कमर्शियल व्हीकल बिक्री 12297 यूनिट से 7 फीसदी घटकर 11407 यूनिट रही। सालाना आधार पर मई में महिंद्रा एंड महिंद्रा की पैसेंजर व्हीकल बिक्री 19470 यूनिट से घटकर 18135 यूनिट रही। सालाना आधार पर मई में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कमर्शियल एंड हैवी कमर्शियल व्हीकल बिक्री 238 यूनिट से 44 फीसदी बढ़कर 343 यूनिट रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें