वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में मदरसन सुमी का मुनाफा 2.7 गुना बढ़कर 287 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में मदरसन सुमी का मुनाफा 104 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में मदरसन सुमी का मुनाफा 2.7 गुना बढ़कर 287 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में मदरसन सुमी का मुनाफा 104 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में मदरसन सुमी की आय 14.7 फीसदी बढ़कर 9,197 करोड़ रुपये पर पहुंच है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में मदरसन सुमी की आय 8,017 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में मदरसन सुमी का एबिटडा 709 करोड़ रुपये से बढ़कर 895 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में मदरसन सुमी की एबिटडा मार्जिन 8.8 फीसदी से बढ़कर 9.7 फीसदी रहा है। वित्त वर्ष 2016 की पहली छमाही में मदरसन सुमी को 3.87 अरब यूरो के नए ऑर्डर मिले हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।