Get App

मदर डेयरी अब होगी बंगाल डेयरी

मदर डेयरी का नाम अब जल्द ही बंगाल डेरी हो जाएगा। पश्चिम बंगाल सरकार इसका पूरा स्वामित्व लेगी।।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 13, 2015 पर 1:33 PM
मदर डेयरी अब होगी बंगाल डेयरी

मदर डेयरी का नाम अब जल्द ही बंगाल डेरी हो जाएगा। पश्चिम बंगाल सरकार ने इसका पूरा स्वामित्य लेने का फैसला किया है। इसके बाद कंपनी का नाम बदलकर बंगाल डेयरी कर दिया जाएगा। शुक्रवार को हुई पश्चिम बंगाल कैबिनेट की बैठक में इसका फैसला हुआ। 

फिलहाल मदर डेयरी का संचालन वेस्ट बंगाल कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटेड करती है। इसकी शुरुआत 1970 में  दूसरी दूध क्रांति के तहत डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के जरिए हुई थी। राज्य सरकार की कोशिश इसे एक प्रॉफिट मेकिंग कंपनी बनाने की है। इस फैसले के साथ ही मदर डेयरी के सारे कर्मचारी पश्चिम बंगाल सरकार के तहत आ जाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें