Get App

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने उतारी केयूवी1OO

दिल्ली में 2000सीसी से ज्यादा इंजन वाली गाड़ियों पर बैन के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा का ये पहला बड़ा लॉन्च है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 15, 2016 पर 1:52 PM
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने उतारी केयूवी1OO

कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट अब और हॉट हो गया है। केयूवी1OO के साथ महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इसमें एंट्री मार दी है। महिंद्रा ने इसके पेट्रोल वर्जन की कीमत 4.40 लाख रुपये रखी है, जबकि डीजल वर्जन की कीमत 5.22 लाख रुपए रखी है। इसे खास यंग जेनरेशन को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

कंपनी इसे कूल यूटिलिटी व्हीकल कह रही है। महिंद्रा केयूवी1OO में 1.2 लीटर का इंजन है और पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट होंगे। पेट्रोल इंजन 82 बीएचपी पावर जेनरेट करता है और डीजल वेररएंट में 77 बीएचपी पावर मिलती है।

महिंद्रा केयूवी1OO में सात रंगों का ऑप्शन होगा। कंपनी ने इसकी बुकिंग कुछ दिन पहले ही शुरू कर दी थी जब इसकी पहली झलक दिखाई गई थी। दिल्ली में 2000सीसी से ज्यादा इंजन वाली गाड़ियों पर बैन के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा का ये पहला बड़ा लॉन्च है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें