देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति ने आज सबसे ज्यादा माइलेज वाली कार लॉन्च कर दी है। मारुति ने अपनी छोटी कार सेलेरियो का डीजल वेरिएंट उतार दिया है। इसकी कीमत, दिल्ली में साढे़ चार लाख से सवा 7 लाख के बीच रखी गई है। डीजल सेलेरियो चार वेरिएंट में मिलेगी। मारुति का दावा है ये कार देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार है। टेस्ट कंडिशन में सेलेरियो डीजल 27.6 किलोमीटर का माइलेज देती है।
