मारुति सुजुकी का मुनाफा 27% बढ़ा, आय 19.92% बढ़ी

तीसरी तिमाही में मारुति सुजुकी का मुनाफा 27 फीसदी बढ़कर 1,019.3 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jan 28, 2016 पर 6:28 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में मारुति सुजुकी का मुनाफा 27 फीसदी बढ़कर 1,019.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में मारुति सुजुकी का मुनाफा 802.2 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में मारुति सुजुकी की आय 19.92 फीसदी बढ़कर 15082 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में मारुति सुजुकी की आय 12576 करोड़ रुपये रही थी। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में मारुति सुजुकी की अन्य आय 102.2 करोड़ रुपये के मुकाबले 31.5 करोड़ रुपये रही है।

    सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में मारुति सुजुकी का एबिटडा 1592.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 2170 करोड़ रुपये हो गया है। साल दर साल आधार पर तीसरी तिमाही में मारुति सुजुकी का एबिटडा मार्जिन 12.6 फीसदी से बढ़कर 14.4 फीसदी हो गया है।

    सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में मारुति सुजुकी का अन्य व्यय 1,782.1 करोड़ रुपये के मुकाबले 2,079.6 रुपये रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।