Get App

मारुति सुजुकी के मुनाफे में 17.7% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में मारुति सुजुकी का मुनाफा 17.6 फीसदी बढ़कर 802 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 27, 2015 पर 1:33 PM
मारुति सुजुकी के मुनाफे में 17.7% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में मारुति सुजुकी का मुनाफा 17.7 फीसदी बढ़कर 802 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में मारुति सुजुकी का मुनाफा 681.2 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में मारुति सुजुकी की आय 15.4 फीसदी बढ़कर 12576 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में मारुति सुजुकी की आय 10894 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में मारुति सुजुकी का एबिटडा 1355 करोड़ रुपये से बढ़कर 1593 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में मारुति सुजुकी का ऑपरेटिंग मार्जिन 12.4 फीसदी से बढ़कर 12.7 फीसदी रहा।

मारुति सुजुकी के मुताबिक बेहतर बिक्री और फॉरेक्स के फायदे से मुनाफा बढ़ा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें