ह्युंदई के बाद अब मारुति सुजुकी ने भी अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। लागत बढ़ने और रुपये में कमजोरी के मद्देनजर मारुति सुजुकी कारों के दाम 20,000 रुपये तक बढ़ा सकती है। कीमतों में बढ़त जनवरी, 2016 से लागू होगी। इससे पहले ह्युंदई ने कल कारों के दाम 30,000 रुपये तक बढ़ाने का ऐलान किया था।
