Get App

मुश्किल में सन फार्मा, क्लास एक्शन सूट दायर

सन फार्मा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कंपनी के खिलाफ अमेरिका में क्लास एक्शन सूट किया गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 29, 2015 पर 11:26 AM
मुश्किल में सन फार्मा, क्लास एक्शन सूट दायर

सन फार्मा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कंपनी के खिलाफ अमेरिका में क्लास एक्शन सूट किया गया है। सन फार्मा पर बिना समय पर जानकारी दिए कर्मचारियों को हटाए जाने का आरोप है।

आपको बता दें कि सन फार्मा ने 2009 में क्वालिटी संबंधी दिक्कतें खत्म ना होने के कारण अमेरिकी सब्सिडियरी करकाओ की दो यूनिट बंद कर दी थीं जिससे 450 कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा था। कर्मचारियों ने कंपनी पर आरोप लगाया है कि प्लांट बंद होने के 11 दिन बाद तक नौकरी हटाए जाने की जानकारी नहीं दी थी। जबकि नियमों के मुताबिक कंपनी को एक साथ बड़ी संख्या में कर्मचारियों को नौकरी से हटाए जाने के लिए 60 दिन पहले नोटिस देना पड़ता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें