मेक इन इंडिया कार्यक्रम को फ्रांस की एयरबस इंडस्ट्री का साथ मिल गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान एयरबस ग्रुप ने भारत में 2 अरब डॉलर के निवेश का एलान किया है। इसके तहत एयरबस इंडस्ट्री भारत में मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, हेलीकॉप्टर और सेटेलाइट की मैन्युफैक्चरिंग में निवेश करेगी। इसके अलावा एयरबस ग्रुप भारत में इंजीनियरिंग क्षेत्र को और बढ़ावा देने का काम भी करेगा।
