यस बैंकः मुनाफा 26.3% बढ़ा, ब्याज आय 29.5% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में यस बैंक का मुनाफा 26.3 फीसदी बढ़कर 610 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Oct 29, 2015 पर 12:07 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में यस बैंक का मुनाफा 26.3 फीसदी बढ़कर 610 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में यस बैंक का मुनाफा 483 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में यस बैंक की ब्याज आय 29.5 फीसदी बढ़कर 1109 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में यस बैंक की ब्याज आय 856 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में यस बैंक का ग्रॉस एनपीए 0.61 फीसदी हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में यस बैंक का ग्रॉस एनपीए 0.46 फीसदी रहा था। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में यस बैंक का ग्रॉस एनपीए तिमाही आधार पर 368.3 करोड़ रुपये से 491.4 करोड़ रुपये हो गया है।

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में यस बैंक का नेट एनपीए 0.20 फीसदी हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में यस बैंक का नेट एनपीए 0.13 फीसदी रहा था। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में यस बैंक का नेट एनपीए तिमाही आधार पर 106.7 करोड़ रुपये से 158.6  करोड़ रुपये हो गया है।

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में यस बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3 फीसदी पर बरकरार रहा है जबकि पिछली तिमाही में भी ये 3 फीसदी ही थे। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में यस बैंक का कैपिटल एडुकेसी रेश्यो तिमाही आधार पर 15 फीसदी से घटकर 14.9 फीसदी हो गया है।

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में यस बैंक की प्रोविजनिंग 104 करोड़ रुपये हो गई है जबकि इससे पिछली तिमाही में यस बैंक ने 98 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की थी। यस बैंक ने कहा है कि बैंक ने पिछली 4 तिमाहियों से एआरसी को कोई लोन नहीं बेचे हैं।


    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।