वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में यस बैंक का मुनाफा 30 फीसदी बढ़कर 540 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में यस बैंक का मुनाफा 415.6 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में यस बैंक का मुनाफा 30 फीसदी बढ़कर 540 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में यस बैंक का मुनाफा 415.6 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में यस बैंक की ब्याज आय 36.6 फीसदी बढ़कर 909 करोड़ रुपये हो गई। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में यस बैंक की ब्याज आय 665.5 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में यस बैंक का ग्रॉस एनपीए 0.36 फीसदी से बढ़कर 0.42 फीसदी रहा। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में यस बैंक का नेट एनपीए 0.09 फीसदी से बढ़कर 0.1 फीसदी रहा।
रुपये में एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में यस बैंक का नेट एनपीए 54 करोड़ रुपये के मुकाबले 64.5 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में ग्रॉस एनपीए 222.4 करोड़ रुपये के मुकाबले 278.6 करोड़ रुपये रहा।
साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में यस बैंक की अन्य आय 388 करोड़ रुपये से बढ़कर 536.8 करोड़ रुपये रही। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में यस बैंक की प्रोविजनिंग 119.5 करोड़ रुपये के मुकाबले 69.9 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में ये 13.3 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में यस बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन बिना बदलाव के 3.2 फीसदी पर बरकरार रहा है। वहीं 31 दिसंबर 2014 तक यस बैंक ने बिना एनपीए वाले 170.7 करोड़ रुपये के कर्ज की रिस्ट्रक्चरिंग की है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।