Get App

यूको बैंकः मुनाफा 3.5% घटा, ब्याज आय भी घटी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में यूको बैंक का मुनाफा 3.5 फीसदी घटकर 303.6 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 05, 2015 पर 2:42 PM
यूको बैंकः मुनाफा 3.5% घटा, ब्याज आय भी घटी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में यूको बैंक का मुनाफा 3.5 फीसदी घटकर 303.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में यूको बैंक का मुनाफा 314.5 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में यूको बैंक की ब्याज आय 9.3 फीसदी घटकर 1420.6 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में यूको बैंक की ब्याज आय 1566 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में यूको बैंक का ग्रॉस एनपीए 5.2 फीसदी से बढ़कर 6.5 फीसदी रहा। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में यूको बैंक का नेट एनपीए 3.15 फीसदी से बढ़कर 4.25 फीसदी रहा।

रुपये में यूको बैंक के एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में ग्रॉस एनपीए 7445.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 9530 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर नेट एनपीए 4389 करोड़ रुपये से बढ़कर 6051 करोड़ रुपये रहा।

तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में यूको बैंक की प्रोविजनिंग 935 करोड़ रुपये से घटकर 907.5 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में प्रोविजनिंग 812 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें