Get App

यूनाइटेड बैंक के मुनाफे में 47.4% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में यूनाइटेड बैंक का मुनाफा 47.4 फीसदी बढ़कर 65.9 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 14, 2014 पर 3:35 PM
यूनाइटेड बैंक के मुनाफे में 47.4% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में यूनाइटेड बैंक का मुनाफा 47.4 फीसदी बढ़कर 65.9 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में यूनाइटेड बैंक का मुनाफा 44.7 करोड़ रुपये रहा।

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में यूनाइटेड बैंक की ब्याज आय 1.5 फीसदी बढ़कर 596.1 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में यूनाइटेड बैंक की ब्याज आय 587 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में यूनाइटेड बैंक के ग्रॉस एनपीए 10.47 फीसदी से मामूली बढ़कर 10.49 फीसदी रहे। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में यूनाइटेड बैंक के नेट एनपीए 7.18 फीसदी से बढ़कर 7.23 फीसदी रहे।

तिमाही आधार पर पहली तिमाही में यूनाइटेड बैंक ने 267 करोड़ रुपये के मुकाबले 425 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में बैंक ने 506 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की थी।

तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में यूनाइटेड बैंक का कैपिटल एडेक्वेसी रेश्यो (बासल-3) 9.81 फीसदी से घटकर 9.80 फीसदी रहा। 30 जून 2014 तक यूनाइटेड बैंक का प्रोविजन कवरेज रेश्यो 53.18 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें