राना कपूर अगले 3 साल के लिए फिर से यस बैंक के एमडी और सीईओ होंगे। बैंक की एजीएम में बोर्ड के सभी 12 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। यस बैंक के बोर्ड ने राना कपूर के अगले 3 साल तक एमडी और सीईओ पर फिर से नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। इन प्रस्तावों में एम श्रीनिवासन की चेयरमैन और दीवान अरुण नंदा की इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के तौर पर दोबारा नियुक्ति भी शामिल है।
