Get App

रिलायंस कम्युनिकेशंस का मुनाफा 15.4% घटा

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में रिलायंस कम्युनिकेशंस का मुनाफा 15.4 फीसदी घटकर 132 करोड़ रुपये रहा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 14, 2014 पर 6:08 PM
रिलायंस कम्युनिकेशंस का मुनाफा 15.4% घटा

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में रिलायंस कम्युनिकेशंस का मुनाफा 15.4 फीसदी घटकर 132 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में रिलायंस कम्युनिकेशंस का मुनाफा 156 करोड़ रुपये रहा।

वित्त वर्ष 2015 की अप्रैल-जून तिमाही में रिलायंस कम्युनिकेशंस की आय 1 फीसदी घटकर 5354 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की जनवरी-मार्च तिमाही में रिलायंस कम्युनिकेशंस की आय 5405 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में रिलायंस कम्युनिकेशंस का एबिटडा 1586 करोड़ रुपये से बढ़कर 1694 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में रिलायंस कम्युनिकेशंस का एबिटडा मार्जिन 29.3 फीसदी से बढ़कर 31.6 फीसदी रहा।

तिमाही आधार पर पहली तिमाही में रिलायंस कम्युनिकेशंस की औसतन प्रति ग्राहक आय 128 रुपये से बढ़कर 136 रुपये रही। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में रिलायंस कम्युनिकेशंस की प्रति मिनट आय 43.2 पैसे से बढ़कर 43.8 पैसे रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें