Get App

रिलायंस जियो की सफाई, जियो चैट पूरी तरह सुरक्षित

रिलायंस जियो ने साफ किया है कि जियो चैट का इस्तेमाल करने वालों की प्राइवेसी पूरी तरह सुरक्षित है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 20, 2015 पर 1:05 PM
रिलायंस जियो की सफाई, जियो चैट पूरी तरह सुरक्षित

रिलायंस जियो ने साफ किया है कि जियो चैट का इस्तेमाल करने वालों की प्राइवेसी पूरी तरह सुरक्षित है। कंपनी ने सफाई दी है कि एप के डेटा पूरी तरह सुरक्षित हैं। कंपनी का कहना है कि रिलायंस जियो का सर्वर और डेटा सेंटर भारत में है। जियो चैट के सर्वर से कोई भी डेटा देश के बाहर नहीं जाता।

रिलायंस जियो के मुताबिक चूंकि चीन गूगल मैप को सपोर्ट नहीं करता। इसलिए कंपनी को वहां चीन की मैपिंग कंपनी की सेवाएं लेनी पड़ती हैं। दरअसल पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर रिलायंस जियो पर अनजान नामों से कमेंट के जरिये सवाल उठाए जा रहे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें