देश की दिग्गज कंपनियों के भी बांग्लादेश के साथ कारोबारी रिश्ते मजबूत हो रहे हैं। अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनी रिलायंस पावर ने 3000 मेगावॉट का पावर प्लांट लगाने के लिए बांग्लादेश की सरकार के साथ करार किया है। रिलायंस पावर एलएनजी आधारित पावर प्लांट और एलएनजी टर्मिनल लगाएगी। कंपनी इस प्रोजेक्ट पर 3 अरब डॉलर का निवेश करेगी और इसे चरणों में पूरा किया जाएगा। इस पावर प्लांट में रिलायंस पावर समालकोट प्रोजेक्ट के आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल करेगी। समालकोट प्रोजेक्ट में जीई समेत दुनिया के दिग्गज सप्लायर हैं।
