रिलायंस पावर के मुनाफे में 38.4% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में रिलायंस पावर का मुनाफा 38.4 फीसदी बढ़कर 352 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jan 19, 2016 पर 2:13 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में रिलायंस पावर का मुनाफा 38.4 फीसदी बढ़कर 352 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में रिलायंस पावर का मुनाफा 254.4 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में रिलायंस पावर की आय 47.9 फीसदी बढ़कर 2562 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में रिलायंस पावर की आय 1732 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में रिलायंस पावर का एबिटडा 628 करोड़ रुपये से बढ़कर 1230 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में रिलायंस पावर का एबिटडा मार्जिन 36.3 फीसदी से बढ़कर 48 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।