Get App

रिलायंस पावर के मुनाफे में 41% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में रिलायंस पावर का मुनाफा 41 फीसदी बढ़कर 344.3 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 11, 2015 पर 3:58 PM
रिलायंस पावर के मुनाफे में 41% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में रिलायंस पावर का मुनाफा 41 फीसदी बढ़कर 344.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में रिलायंस पावर का मुनाफा 244.4 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में रिलायंस पावर की आय 58 फीसदी बढ़कर 2,768 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में रिलायंस पावर की आय 1,753.1 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में रिलायंस पावर का एबिटडा 635 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,170 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में रिलायंस पावर का एबिटडा मार्जिन 36.2 फीसदी से बढ़कर 42.3 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें