Get App

रेनो इंडिया ने किया 646 कारों का रिकॉल

कंपनी का कहना है कि ड्राइवर साइड एयरबैग में खराबी की वजह से इनको रिकॉल करना पड़ रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 21, 2015 पर 9:48 AM
रेनो इंडिया ने किया 646 कारों का रिकॉल

रेनो इंडिया ने एयरबैग में खामी की वजह से 646 कारें रिकॉल की हैं। इन रिकॉल करों में रेनो की सेडान कार स्काला की 26 यूनिट और हैचबैक कार पल्स की 620 यूनिट शामिल है।

कंपनी का कहना है कि ड्राइवर साइड एयरबैग में खराबी की वजह से इनको रिकॉल करना पड़ रहा है। ये खराबी सितंबर 2011 से जुलाई 2012 के बीच बनी कारों में पाई गई है।

सरकार को दिये गए नोटिफिकेशन में रेनो इंडिया ने कहा है कि पल्स के पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में ये समस्याएं हैं, जबकि स्काला के सिर्फ डीजल मॉडल में ही ये खामी पाई गई है। रेनो को जापान की कंपनी टकाटा ने एयरबैग सप्लाई की थी, जिसमें ये गड़बड़ी पाई गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें