अपनी लुक, स्टाइल और रफ्तार के लिए मशहूर लैम्बोर्गिनी ने आज एक नई कार उतार दी है। इस नई कार का नाम है लैम्बोर्गिनी उराकान। ये वही कार है जिससे इसी साल जिनेवा मोटर शो में पर्दा उठाया गया था। इसकी खासियत है कि ये ड्राइवर ओरिएंटेड बनाया गया है। और जैसा इसका नाम है वैसा इसका काम। जी हां उराकान एक स्पैनिश शब्द है जिसका मतलब होता है तूफान।
