Get App

विजया बैंक का मुनाफा 19.7% घटा, ब्याज आय बढ़ी

दूसरी तिमाही में विजया बैंक का मुनाफा 19.7 फीसदी घटकर 115.3 करोड़ रुपये रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 06, 2015 पर 3:07 PM
विजया बैंक का मुनाफा 19.7% घटा, ब्याज आय बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में विजया बैंक का मुनाफा 19.7 फीसदी घटकर 115.3 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में विजया बैंक का मुनाफा 143.7 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में विजया बैंक की ब्याज आय 19.6 फीसदी बढ़कर 692.6 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में विजया बैंक की ब्याज आय 578.7 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में विजया बैंक का ग्रॉस एनपीए 3.3 फीसदी से बढ़कर 3.9 फीसदी हो गया है। वहीं तिमाही दर तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में विजया बैंक का नेट एनपीए 2.4 फीसदी से बढ़कर 2.6 फीसदी हो गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें