Get App

विप्रोः आय 3.9% बढ़ी, मार्जिन घटा

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में विप्रो की आईटी सर्विसेस से आय 3.9 फीसदी बढ़कर 10923 करोड़ रुपये हो गई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 22, 2014 पर 4:26 PM
विप्रोः आय 3.9% बढ़ी, मार्जिन घटा

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में विप्रो की आईटी सर्विसेस से आय 3.9 फीसदी बढ़कर 10923 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में विप्रो की आईटी सर्विसेस से आय 10508.3 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में विप्रो की आईटी सर्विसेस से डॉलर आय 3 फीसदी बढ़कर 179.3 करोड़ डॉलर पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में विप्रो की आईटी सर्विसेस से डॉलर आय 174 करोड़ डॉलर रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में विप्रो का एबिट मार्जिन 22.8 फीसदी से घटकर 22 फीसदी रहा। विप्रो ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में डॉलर आय 181-184 करोड़ डॉलर रहने का अनुमान जताया है।

विप्रो का कहना है कि जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी ने 50 नए क्लाइंट जोड़े हैं। दूसरी तिमाही में इंफ्रा सर्विस सेक्टर में लीडरशिप पोजीशन बरकरार रही। लेकिन ग्रोथ और मार्केट शेयर बढ़ने का अवसर मौजूद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें