Get App

वॉल्वो ने उतारा एस60 का पेट्रोल वेरिएंट

वॉल्वो कार कंपनी ने अपनी सेडान कार S60 का पेट्रोल वेरिएंट लॉन्च कर दिया है और इसकी कीमत 42 लाख रुपये है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 04, 2015 पर 2:38 PM
वॉल्वो ने उतारा एस60 का पेट्रोल वेरिएंट

वॉल्वो कार कंपनी ने अपनी सेडान कार S60 का पेट्रोल वेरिएंट लॉन्च कर दिया है और इसकी कीमत 42 लाख रुपये है। देश में वॉल्वो की ये दूसरी कार है जिसमें पेट्रोल इंजन का ऑप्शन है।

वॉल्वो एस60टी अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस और सेफ्टी के लिए जानी जाती है। तभी तो इसमें 306 हॉर्सपावर ताकत देने वाला 2 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है। और ये इंजन 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियर ट्रांसमिशन पर काम करता है। परफॉर्मेंस के साथ सेफ्टी में भी ये कार अपने सेगमेंट की बाकी कारों से एक कदम आगे है। भारत में इसका मुकाबला मर्सिडीज ई क्लास, बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज और ऑडी ए6 कारों से है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें