Get App

वोल्टास का मुनाफा 1.1 % घटा, आय बढ़ी

दूसरी तिमाही में वोल्टास का मुनाफा 1.1 फीसदी घटकर 44.4 करोड़ रुपये रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 06, 2015 पर 2:55 PM
वोल्टास का मुनाफा 1.1 % घटा, आय बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में वोल्टास का मुनाफा 1.1 फीसदी घटकर 44.4 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में वोल्टास का मुनाफा 50 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में वोल्टास की आय 7.9 फीसदी बढ़कर 1,062.6 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में वोल्टास की आय 984.6 करोड़ रुपये रही थी। सलाना आधार पर दूसरी तिमाही में वोल्टास की अन्य आय 18.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 30.2 करोड़ रुपये हो गई है।

सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में वोल्टास का एबिटडा 78 करोड़ रुपये से घटकर 62.3 करोड़ रुपये रहा है। साल दर साल आधार पर दूसरी तिमाही में वोल्टास का एबिटडा मार्जिन 7.9 फीसदी से घटकर 5.9 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें