Get App

शाओमी: भारत में बड़ा कदम, मैन्युफैक्चरिंग यूनिट खोला

स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने अपना पहला मैन्युफैक्चरिंग प्लांट आंध्र प्रदेश में खोल दिया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 11, 2015 पर 9:46 AM
शाओमी: भारत में बड़ा कदम, मैन्युफैक्चरिंग यूनिट खोला

स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने अपना पहला मैन्युफैक्चरिंग प्लांट आंध्र प्रदेश में खोल दिया है। चीन के बाहर कंपनी का ये दूसरा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है जो भारत में खुला है। कंपनी की योजना इस प्लांट से अपना पहला स्मार्टफोन रेडमी-2 प्राइम बनाने की है। जिसकी कीमत 6,999 रुपये होगी।

मेड इन इंडिया स्मार्टफोन के लिए शाओमी ने फॉक्सकोन के साथ करार भी किया है। कंपनी की योजना रोजाना 10,000 फोन बनाने की है। फेसबुक पर जारी एक पोस्ट में शाओमी के वाइस प्रेसिडेंट ह्योगो बारा ने कहा कि कंपनी भारत में बड़ा कदम उठाने जा रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें