Get App

सस्ते कर्ज की सौगात, आईसीआईसीआई बैंक ने घटाई दरें

एसबीआई, एचडीएफसी के बाद अब आईसीआईसीआई बैंक ने होम लोन की दरों में कटौती कर दी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 07, 2015 पर 9:42 AM
सस्ते कर्ज की सौगात, आईसीआईसीआई बैंक ने घटाई दरें

त्योहारों से पहले बैंक से सस्ते कर्ज की सौगात जारी है। एसबीआई, एचडीएफसी के बाद अब आईसीआईसीआई बैंक ने होम लोन की दरों में कटौती कर दी है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। बैंक ने ब्याज दर 0.25 फीसदी घटाकर 9.65 फीसदी कर दिया है।

इसके साथ ही इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस ने भी होम लोन की दरों को घटा दिया है। इंडिया बुल्स ने दर 0.25 फीसदी घटाकर 9.60 फीसदी कर दिया है। वहीं एक्सिस बैंक ने भी ने भी अपनी होम लोन दरों को घटा कर छोटे ग्राहकों के लिए 9.60 फीसदी और बड़े ग्रहकों के लिए 9.65 फीसदी कर दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें