साउथ इंडियन बैंक का मुनाफा 15.5% बढ़ा

तीसरी तिमाही में साउथ इंडियन बैंक का मुनाफा 15.5 फीसदी बढ़कर 101.6 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jan 20, 2016 पर 1:13 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में साउथ इंडियन बैंक का मुनाफा 15.5 फीसदी बढ़कर 101.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में साउथ इंडियन बैंक का मुनाफा 88 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में साउथ इंडियन बैंक की ब्याज आय 27 फीसदी बढ़कर 406.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में साउथ इंडियन बैंक की ब्याज आय 320 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में साउथ इंडियन बैंक का ग्रॉस एनपीए 2.24 फीसदी से बढ़कर 2.75 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में साउथ इंडियन बैंक का नेट एनपीए 1.39 फीसदी से बढ़कर 1.8 फीसदी रहा है।

    रुपये में साउथ इंडियन बैंक के एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 892.2 रुपये से बढ़कर 1108 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में साउथ इंडियन बैंक का नेट एनपीए 549.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 716 करोड़ रुपये रहा है।

    तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में साउथ इंडियन बैंक की प्रोविजनिंग 67.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 106.4 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में प्रोविजनिंग 86 करोड़ रुपये रही थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।