सिंडीकेट बैंक को 120 करोड रु का घाटा

तीसरी तिमाही में सिंडीकेट बैंक को 120 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

अपडेटेड Jan 28, 2016 पर 2:51 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में सिंडीकेट बैंक को 120 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में सिंडीकेट बैंक को 305 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में सिंडीकेट बैंक की ब्याज आय 15.04 फीसदी बढ़कर 1,516 करोड रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में  सिंडीकेट बैंक की ब्याज आय 1,317.7 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में सिंडीकेट बैंक का ग्रॉस एनपीए 3.72 फीसदी से घटकर 4.61 फीसदी रहा है। वहीं तिमाही दर तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में सिंडीकेट बैंक का नेट एनपीए 2.37 फीसदी से बढ़कर 3.04 फीसदी रहा है।

    तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में सिंडीकेट बैंक की प्रॉविजनिंग 440.3 करोड़ रुपये के मुकाबले 875.2 करोड़ रुपये रही है। वहीं वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में सिंडीकेट बैंक ने 290.4 करोड़ रुपये की प्रॉविजनिंग की थी।

    तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में सिंडीकेट बैंक का कैपिटल एडेक्वेसी रेश्यो 10.45 फीसदी के मुकाबले 10.91 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।