Get App

सितंबर में आयशर मोटर्स की बिक्री 65% बढ़ी

सितंबर में आयशर मोटर्स ने 28020 गाड़ियां बेची हैं। वहीं पिछले साल सितंबर में आयशर मोटर्स ने 17005 गाड़ियां बेची थी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 01, 2014 पर 1:11 PM
सितंबर में आयशर मोटर्स की बिक्री 65% बढ़ी

सितंबर महीने में आयशर मोटर्स की बिक्री में जबरजस्त बढ़त देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर आयशर मोटर्स की बिक्री में 65 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। आयशर मोटर्स ने सितंबर महीने में कुल 28020 गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल सितंबर महीने में आयशर मोटर्स ने 17005 गाड़ियां बेची थी। वहीं इस साल अगस्त महीने में आयशर मोटर्स ने 26643 गाड़ियां बेची थी।

साल दर साल आधार पर सितंबर महीने में आयशर मोटर्स के एक्सपोर्ट में 4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। सितंबर महीने में आयशर मोटर्स ने 480 गाड़ियों का एक्सपोर्ट किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें