सितंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर सितंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 3.7 फीसदी बढ़ी है। सितंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 44911 गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल सितंबर महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 43289 गाड़ियां बेची थी। वहीं इस साल अगस्त में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 35175 गाड़ियां बेची थी।
