सितंबर में बजाज ऑटो की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर सितंबर में बजाज ऑटो की बिक्री 8.7 फीसदी बढ़ी है। सितंबर में बजाज ऑटो ने 3.99 लाख गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल सितंबर महीने में बजाज ऑटो ने 3.67 गाड़ियां बेची थी। वहीं इस साल अगस्त में बजाज ऑटो ने 3.37 लाख गाड़ियां बेची थी।
