Get App

सिप्ला का मुनाफा घटा, आय बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में सिप्ला का मुनाफा 39.3 फीसदी घटकर 294.6 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 14, 2014 पर 6:03 PM
सिप्ला का मुनाफा घटा, आय बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में सिप्ला का मुनाफा 39.3 फीसदी घटकर 294.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में सिप्ला का मुनाफा 485.3 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में सिप्ला की आय 8.3 फीसदी बढ़कर 2720 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में सिप्ला की आय 2511 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में सिप्ला का एबिटडा 689 करोड़ रुपये से घटकर 542 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में सिप्ला का ऑपरेटिंग मार्जिन 27.4 फीसदी से घटकर 19.9 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें