इंटरनेशनल रेटिंग फर्म मूडीज ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की आय में खासी बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। मूडीज का मानना है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज को प्रोजेक्ट्स के विस्तार का फायदा 2018 से मिलना शुरू होगा। अगले 2 साल में कंपनी का एबिटडा कम से कम 18000-22000 करोड़ रुपये सुधरने का अनुमान है। एनर्जी कारोबार और टेलीकॉम कारोबार में एबिटडा सुधरेगा। कंपनी के टेलीकॉम कारोबार की सफलता से एबिटडा 4000-10000 करोड़ रुपये और बढ़ेगा।
