Get App

स्नैपडील की अमेरिका में लिस्टिंग की तैयारीः सूत्र

स्नैपडील की लिस्टिंग 520 करोड़ डॉलर के भारी भरकम वैल्यूएशन पर हो सकती है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 10, 2015 पर 1:25 PM
स्नैपडील की अमेरिका में लिस्टिंग की तैयारीः सूत्र

देश में ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी स्नैपडील अमेरिका में लिस्टिंग की तैयारी कर रही है। सीएनबीसी आवाज़ को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक स्नैपडील की लिस्टिंग 520 करोड़ डॉलर के भारी भरकम वैल्यूएशन पर हो सकती है। हालांकि कंपनी ने इस खबर को सिर्फ कयास करार देते हुए किसी टिप्पणी से इनकार किया है। लेकिन हमें मिली जानकारी के मुताबिक स्नैपडील आईपीओ पर तेजी से काम कर रही है और उसकी 3 दिग्गज मर्चेंट बैंकरों से बात भी चल रही है।

इस खबर का साफ मतलब ये है कि कंपनी ने भारत में आईपीओ लाने के प्लान को फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया है। अमेरिका में लिस्टिंग के बाद पीई निवेशकों को आंशिक रूप से अपनी हिस्सेदारी बेचने का मौका भी मिलेगा। स्नैपडील के निवेशकों में टेमासेक, ब्लैकरॉक जैसे दिग्गज फंड शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें