दिल की डील का दावा करने वाली ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील ने पेमेंट ऑन डिलीवरी को और आसान बना दिया है। स्नैपडील अब 200 शहरों में डिलीवरी के वक्त क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भी पेमेंट की लेगी। इससे पहले दूसरी बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियां ग्राहकों को ये सुविधा दे रही थीं। डिलीवरी के वक्त ग्राहकों के पास नकदी या छुट्टे न होने की समस्या से निजात पाने के लिए स्नैपडील ये सुविधा दी है। कंपनी ने डिलीवरी के समय क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान की सुविधा गोजवास के साथ मिलकर विकसित की गई है।
