हार्ले ने 50 लाख रुपये की बाइक भारत में उतार दी है। प्रीमियम बाइक सेगमेंट में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए हार्ले ने तीन बाइक लॉन्च की हैं। इन तीनों बाइकों में ब्रेकआउट, स्ट्रीट ग्लाइड स्पेशल और सीवीओ लिमिटेड शामिल हैं।

ब्रेकआउट की कीमत 16 लाख रुपये है। स्ट्रीट ग्लाइड स्पेशल की कीमत करीब 30 लाख रुपये और सीवीओ लिमिटेड की कीमत 50 लाख रुपये है। और ये भारत की सबसे मंहगी बाइक है। जबकि स्ट्रीड ग्लाइड स्पेशल दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है।
इन तीनों बाइक को मिलाकर भारत में हार्ले डेविडसन की कुल 14 बाइक है जिनमें 9 बाइक को हरियाणा में कंपनी असेम्बल कर बेचती है। तीन बाइक को कंपनी इम्पोर्ट कर यहां पर बेचती है जबकि हार्ले की सबसे सस्ती बाइक स्ट्रीट 750 को देश में ही बनाती है। कंपनी का कहना है कि छोटे शहरों में भी प्रीमियम बाइक का ट्रेंड बढ़ रहा है इसलिए हार्ले दिसंबर में अगला शोरूम सूरत में खोलेगी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।