Get App

हिंडाल्को का मुनाफा घटा, टर्नओवर बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में हिंडाल्को का मुनाफा 31 फीसदी घटकर 327.5 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 14, 2014 पर 2:14 PM
हिंडाल्को का मुनाफा घटा, टर्नओवर बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में हिंडाल्को का मुनाफा 31 फीसदी घटकर 327.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में हिंडाल्को का मुनाफा 474.1 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में हिंडाल्को का टर्नओवर 37 फीसदी बढ़कर 7996 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में हिंडाल्को का टर्नओवर 5838 करोड़ रुपये रहा।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में हिंडाल्को का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 478 करोड़ रुपये से बढ़कर 748 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में हिंडाल्को का ऑपरेटिंग मार्जिन 8.2 फीसदी से बढ़कर 9.4 फीसदी रहा।

सालाना आधार पर पहली तिमाही में हिंडाल्को की अन्य आय 428 करोड़ रुपये से घटकर 216.3 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में हिंडाल्को की पावर और फ्यूल की लागत 806.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 1137 करोड़ रुपये रही।

सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में हिंडाल्को की एल्युमिनियम कारोबार से आय 2211 करोड़ रुपये से बढ़कर 3011 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर पहली तिमाही में हिंडाल्को के एल्युमिनियम कारोबार का एबिट 249 करोड़ रुपये से बढ़कर 319.9 करोड़ रुपये रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें